फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चोरी हुआ ट्रांसर्फार्मर 4 महीने बाद भी नहीं बदला, सूख रहीं फसलें

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। जैतपुर के उधन्नपुरा गांव में ट्रांसफाॅर्मर चोरी होने से 2 नलकूपों का संचालन 4 महीने से ठप है। करीब 350 बीघे में गेंहू, आलू, सरसों की फसल सिंचाई के अभाव में सूखने लगी हैं। अधिकारियों के चक्कर काट कर थके किसान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई है।
विज्ञापन


जैतपुर के कचौरा फीडर के उधन्नपुरा गांव में 8 सितंबर को विश्राम के नलकूप पर रखा 63 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर चोरी हुआ था। 9 सितंबर को विभाग ने अज्ञात के खिलाफ ट्रांसफाॅर्मर चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 9 दिसंबर को मुख्य अभियंता कपिल सिंधवानी ने चोरी किए गए ट्रांसफार्मर को आवंटित किए जाने हेतु अधिशासी अभियंता विद्युत भंडार आगरा को पत्र जारी किया। ट्रांसफाॅर्मर चोरी हुए तब से 4 महीने बीत गए, लेकिन वह नहीं बदला जा सका है। गांव के किसान मथुरा प्रसाद ने बताया कि ट्रांसफाॅर्मर से विश्राम एवं उनके बाबा फुंदीलाल के नाम कनेक्शन से 2 नलकूप चलते हैं। ट्रांसफाॅर्मर नहीं बदले जाने की बजह से उनकी 150 बीघा रकबे में और विश्राम की 200 बीघे की फसल सिंचाई के अभाव में सूख रही है। जैतपुर, बाह, फतेहाबाद में अधिकारियों के यहां चक्कर काटने के बाद भी ट्रांसफाॅर्मर नहीं बदला जा सका है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सूखती फसलों को बचाने के लिए ट्रांसफाॅर्मर बदलवाए जाने की गुहार लगाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें