फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सपा सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव की खुदकुशी में बेटे ने कराया केस दर्ज

Tue, 04 Nov 2025 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी।समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव की खुदकुशी मामले में नया मोड़ आ गया है। उनके पुत्र ने एक नामजद सहित 51 लोगों पर केस दर्ज कराया गया है। आरोप है कि पिता ने कार्यालय में अपमान व पिटाई से आहत होकर खुदकुशी की है। केस दर्ज करने के बाद कोतवाली पुलिस जांच में जुट गई है।कोतवाली क्षेत्र के यादव नगर निवासी सुशील यादव ने बताया कि पिता पूर्व सैनिक जागेश्वर सिंह वर्तमान में सपा सैनिक प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव के पद पर थे। वह शहर में आगरा रोड पर पूर्व सैनिक सिक्योरिटी सर्विस के कार्यालय का निर्माण करा रहे थे। 31 अक्तूबर दोपहर करीब एक बजे कार्यालय में पूर्व में काम कर चुके धीरज चौहान निवासी गांव चित्तरपुर हाल निवासी एसआर कोल्ड कालोनी नेकपुर जनपद फर्रुखाबाद अपने करीब 40-50 साथियों के साथ आया था। निर्माणाधीन कार्यालय की छत पर चढ़कर पिता को गालियां देकर अपमानित किया, उनके साथ हाथापाई करते हुए कार्यालय के अंदर खींच ले गया था। बेटे का आरोप है कि धीरज पर पिता ने रुपये लेनदेन के विवाद में केस दर्ज कराए थे, आरोपी उक्त केस को वापस लेने का दबाव बना रहा था। घटना वहां लगे सीसीटीवी में भी रिकॉर्ड हुई है। इस घटना से आहत होकर ही पिता ने पिस्टल से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी।परिजन ने पुलिस को एक सुसाइड नोट भी उपलब्ध कराया है। सुसाइड नोट पर पुत्र का कहना है कि आत्महत्या से पहले इसे पिता ने लिखा था। इसमें खुदकुशी का जिम्मेदार धीरज चौहान को बताया है। धीरज पिता से वर्ष 2013 में 6.85 लाख रुपये उधार लिए थे, वापस करने के लिए सात जनवरी 2019 को 3.65 लाख का चेक व 15 जनवरी 2019 को 3.20 लाख का चेक दिए थे। दोनों ही चेक बाउंस हो गए थे। उसके खिलाफ केस दर्ज कराया था। 26 अप्रैल 2019 को जब पिता फतेहगढ़ गए थे, वहां धीरज ने बंधक बनाकर पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी थी। इसका मुकदमा भी फतेहगढ़ न्यायालय में विचाराधीन है।
विज्ञापन

मृतक पूर्व सैनिक के पुत्र की तहरीर पर धीरज सहित 51 लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। सुसाइड नोट परिजन ने उपलब्ध कराया है। पुलिस मामले पर जांच कर रही है।संतोष कुमार सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें