प्री-पेड ड्राइवर्स एकता यूनियन चुनाव । संवाद
आगरा। रेलवे यूनियन कार्यालय में प्री-पेड ड्राइवर्स एकता यूनियन रविवार को चुनाव हुआ। चुनाव अधिकारी लक्ष्मी नारायण शर्मा (जिलाध्यक्ष), शरीफ खां (महामंत्री, जिला ट्रेड यूनियन काउंसिलिंग), राकेश कुमार राजपूत (जिला अध्यक्ष, अखिल भारतीय असंगठित कर्मचारी मजदूर यूनियन आगरा) एवं पंडित सत्यनारायण शर्मा (महामंत्री, यूपी रोडवेज एंपलाई यूनियन) की देखरेख में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बैलेट पेपर से मतदान कराया गया। कुल 427 सदस्यों में से 294 ने मतदान किया। 143 वोट पाकर जहीर अब्बास विजयी घोषित हुए। जबकि अनिल कुमार शर्मा निर्विरोध महामंत्री बने। रफीक चौधरी व ऋषभ खान उपाध्यक्ष तथा अफसर खां कोषाध्यक्ष निर्विरोध चुने गए। विजेताओं को प्रमाणपत्र दिए और फूल-मालाओं से स्वागत हुआ।