महाराजा अग्रेसन शोभायात्रा।
- फोटो : अमर उजाला
शोभायात्रा भगवान गणेश, लक्ष्मीजी, खाटू श्याम महाराज, हनुमान जी की झांकियों के साथ ही नृत्य करते हनुमान के 11 स्वरूप, इटावा का घोड़ा, नासिक
का ढोल वाला बैंड, राधा कृष्ण की झांकी और रथ पर सजे धजे 18 राजकुमार और 18 नाग कन्याओं के स्वरूप चल रहे थे।
महाराजा अग्रेसन शोभायात्रा।
- फोटो : अमर उजाला
अंत में महाराजा अग्रसेन के स्वरूप में गौरव अग्रवाल, महारानी माधवी के रूप में सोनम अग्रवाल की झांकी चल रही थी। शोभायात्रा पथवारी, बेलनगंज, बांस दरवाजा, छत्ता बाजार, दरेसी, किनारी बाजार, सिंधी बाजार, कालीबाड़ी मंदिर से नूरी दरवाजे में समाप्त हुई।
महाराजा अग्रसेन शोभायात्रा।
- फोटो : अमर उजाला
शिवम वाटिका में महाराजा अग्रसेन की आरती उतारकर प्रसाद वितरण किया गया। मार्ग पर तोरण द्वार लगाकर लोगों ने पुष्ष वर्षा से स्वागत किया। इसके पूर्व कालेज परिसर में हवन व ध्वजारोहण किया गया।
महाराजा अग्रसेन शोभायात्रा।
- फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर अध्यक्ष बलवीर शरण गोयल, मंत्री जगदीश प्रसाद बागला, मुख्य संयोजक सुरेशचंद्र गर्ग, अनिल अग्रवाल, रामशरण मित्तल, देवेंद्र गोयल, संजय गर्ग, अशोक कुमार पोद्दार, आजाद मोहन अग्रवाल, आलोक बंसल, डा. सुरेश गोयल, योगेश सरन, उमेश बाबू अग्रवाल, सीए मुन्नालाल अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल एडवोकेट आदि मौजूद रहे।