फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शिवमहापुराण कथा में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, ब्रह्मा-विष्णु-महेश का प्रसंग सुनकर मुग्ध हो उठे श्रद्धालु

विज्ञापन
आगरा के केदार नगर स्थित श्रीदुर्गा माता मंदिर के सामने आयोजित श्री शिवमहापुराण कथा महोत्सव के द - फोटो : रामेश्वर दास
विज्ञापन
आगरा। केदार नगर स्थित श्रीदुर्गा माता मंदिर के सामने श्री शिवमहापुराण कथा महोत्सव हो रहा है। बुधवार को दूसरे दिन कथा में ब्रह्मा, विष्णु और महेश का प्रसंग सुनाया गया। वृंदावन के पुराणाचार्य रविशंकर पाराशर महाराज ने इस प्रसंग के माध्यम से महाराज ने समझाया कि परम सत्य और परमब्रह्म स्वरूप भगवान शिव ही समस्त सृष्टि के आधार हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अहंकार मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु है। जब ब्रह्मा और विष्णु जैसे देवताओं को भी भगवान शिव के समक्ष नतमस्तक होना पड़ा, तो मनुष्य को सदैव विनम्रता का मार्ग अपनाना चाहिए। कथा के दौरान हर-हर महादेव से पूरा पंडाल भक्तिमय हो उठा। इस दौरान आचार्य अश्विनी कृष्ण शास्त्री, पंडित जगदीश प्रसाद उप्रेती, पंडित हरेंद्र उप्रेती, पंडित सुरेंद्र उप्रेती, पंडित खेमचंद उप्रेती, भूपेंद्र कुमार,मनोज उप्रेती आदि मौजूद रहे। बृहस्पतिवार को कथा के तीसरे दिन भगवान शिव द्वारा कामदेव दहन, माता पार्वती की तपस्या शिव-पार्वती विवाह का दिव्य प्रसंग सुनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें