नाई की मंडी स्थित प्रेमनिधि मंदिर में सजा ठाकुर जी का फूल बंगला। फोटो : योगेंद्र कुशवाहा
- फोटो : योगेंद्र कुशवाहा
आगरा। नाई की मंडी, कटरा हाथी शाह स्थित श्री प्रेमनिधि मंदिर में चल रहे पुरुषोत्तम मास मनोरथ उत्सव के 18वें दिन बुधवार को गोस्वामी विट्ठलनाथ की जयंती और जलेबी उत्सव धूमधाम से मनाया गया। ठाकुर श्री श्याम बिहारी महाराज को जलेबी का भोग अर्पित किया। पुष्टिमार्गीय परंपरा को समृद्ध करने वाले गुसाई की जयंती पर मंदिर को फूलों से सजाया गया। मुख्य सेवाधारी हरिमोहन गोस्वामी ने बताया कि गुसाई की जयंती पर सजे विशेष जलेबी मनोरथ का वैष्णव समाज में बड़ा महत्व है। इस दौरान मंदिर प्रशासक दिनेश पचौरी, सुरेश चंद गोयल, मनीष गोयल, मोहित अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल और सरदार सिंह आदि मौजूद रहे।