फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shubh Vivah Muhurat: लगी बैंड-बाजे पर लगाम, साढ़े चार माह बाद बजेगी शहनाई, जानें कब से शुरू होंगे शुभ मुहूर्त

Tue, 10 Jun 2025 12:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

Shubh Vivah Muhurat 2025: शादियों के मुहूर्त पर भी लगाम लगने वाली है। 12 जून से देव गुरु बृहस्पति अस्त हो जाएंगे। वही, 6 जुलाई से देवशयनी एकादशी के साथ चतुर्मास आरंभ होंगे।
 
विज्ञापन
शादी की तस्वीर (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी के शुभ मुहूर्त खत्म हो गए हैं। 12 जून से देव गुरु बृहस्पति अस्त हो जाएंगे। वही, 6 जुलाई से देवशयनी एकादशी के साथ चतुर्मास आरंभ होंगे। साढ़े चार माह से अधिक समय के लिए शहनाई नहीं बजेंगी। अब 2 नवंबर को देवोत्थान एकादशी से शुभ मुहूर्त आरंभ होंगे और शहनाई की आवाज सुनाई देगी। 
विज्ञापन

 

आचार्य भरतराम गौड़ ने बताया कि सनातन धर्म में शुभ लगन की तिथियों में ही विवाह संस्कार कराने की मान्यता है। जेठ मास के शुभ मुहूर्त 8 जून तक थे। इसके साथ ही मांगलिक आयोजनों, वैवाहिक कार्यक्रमों पर रोक लग गई है। वैदिक पंचांग के अनुसार, 12 जून को देव गुरु बृहस्पति पश्चिम दिशा में अस्त होंगे। वैदिक ज्योतिष में बृहस्पति ग्रह को ज्ञान, वैवाहिक जीवन, शिक्षा, धार्मिक कार्य, पवित्र स्थल, धन, दान, पुण्य और वृद्धि आदि का कारक माना जाता है।

 
विज्ञापन

इसलिए ज्योतिषीय दृष्टिकोण से विवाह मुहूर्त में गुरु (बृहस्पति) की स्थिति अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है और गुरु का अस्त होना अशुभ माना जाता है। साथ ही इस दौरान विवाह, सगाई, गृह प्रवेश, यज्ञोपवीत, देव प्रतिष्ठा जैसे मांगलिक कार्य वर्जित हो जाते हैं। इसके बाद 7 जुलाई को पूर्व दिशा में उदित होंगे। साथ ही 6 जुलाई देवशयनी एकादशी से चातुर्मास आरंभ हो जाएगा। चार महीना तक चातुर्मास रहेगा। इसमें मांगलिक कार्य करने की मनाही रहेगी। वहीं 2 नवंबर को देवउठनी एकादशी से विवाह आरंभ होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें