फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान से बरस रही आग: सीजन का सबसे गर्म दिन, 24 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट; ऐसा रहेगा पूरे सप्ताह का हाल

Tue, 10 Jun 2025 12:24 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में आसमान से आग बरस रही है। सीजन का सबसे गर्म दिन सोमवार रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान में 24 घंटे तक राहत के आसार नहीं है। जिसके बाद ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 

 
विज्ञापन
लू से परेशान दिखे लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 जून में गर्मी अपने तेवर दिखा रही है। सोमवार को भी सूर्य की तपिश ने लोगों को झुलसा दिया। आगरा में सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक, आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अगले 24 घंटे तक गर्मी से राहत के आसार नहीं है।
विज्ञापन


 

आगरा के साथ ही झांसी का पारा सोमवार को 45.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दोनों जिले प्रदेश में पहले स्थान पर रहे। वहीं 44.4 डिग्री तापमान के साथ कानपुर तीसरे स्थान पर रहा। सुबह से ही तपिश ने लोगों को बेहाल किया। गर्मी और लू के थपेड़ों ने लोगों को घर में रहने के लिए मजबूर किया।

ये भी पढ़ें -  फर्जी शस्त्र लाइसेंस प्रकरण: शोभित को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, गिरफ्तारी पर रोक लगाने की याचिका हुई खारिज


 

कामगार लोगों के लिए सोमवार का दिन कड़ी धूप और लू की मुसीबत लेकर आया। बहुत ज्यादा जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से बाहर निकले। दिनभर पंखे, कूलर चलते रहे लेकिन इससे राहत नहीं मिल सकी। स्मारकों में भी गर्मी का असर साफ नजर आया। आगरा किला और ताजमहल पर पर्यटकों की भीड़ में कम रही।

ये भी पढ़ें -  Agra News: सड़क पर मिला गाय का कटा सिर, हिंदू संगठन में आक्रोश; आंदोलन की दी चेतावनी


 

दिन में गर्मी होने के साथ रातें भी काफी गर्म हो गई हैं। सूरज डूबने के बाद भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। न्यूनतम तापमान 0.9 की बढ़ोतरी के साथ 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार अगले 24 घंटे तक भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है। दिन में लू चलने के साथ रात को गर्म हवा चलने की संभावना जताई है। 11 जून से तापमान में गिरावट हो सकती है।

ये भी पढ़ें -  UP: यूट्यूब पर वीडियो देखे आए प्रादेशिक सेना में भर्ती के लिए, मिला ऐसा धोखा, रकम तो डूबी...सपने भी टूट गए
 

ताज पर दहक रहे थे पत्थर
ताजमहल का दीदार करने सोमवार को आए सैलानियों को गर्मी ने बेहाल कर दिया। तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस होने से पत्थर दहक रहे थे। इससे 5 सैलानियों की तबीयत बिगड़ गई। गर्मी के कारण 2 सैलानी बेहोश हो गए, जिन्हें डिस्पेंसरी में इलाज उपलब्ध कराया गया।
विज्ञापन

रायबरेली से ताज देखने आए 23 साल के अग्निवीर मौर्य भीषण गर्मी के कारण दोपहर 2 बजे पश्चिमी गेट की कतार में ही बेहोश हो गए। एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। इटावा से आए अवनीश कुमार का 5 वर्षीय बेटा यश ताजमहल देखने के बाद पश्चिमी गेट निकास द्वार के पास बेहोश होकर गिर गया। उसे भी जिला अस्पताल भेजा गया। महाराष्ट्र से आई शिखा शर्मा, बिहार की वैशाली सिंह, मध्य प्रदेश के हुकुम चौरसिया आदि की गर्मी के कारण तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें डिस्पेंसरी तक पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद स्वास्थ्य में सुधार होने पर जाने दिया गया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें