फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: घर के नौकर ने ही मासूम के साथ दुष्कर्म कर गला दबाकर की थी हत्या

Tue, 28 Feb 2023 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सहावर थाना क्षेत्र में एक मासूम की पिछले माह दुष्कर्म के बाद हत्या करके शव सरसों के खेत में फेंक दिया था। मासूम का शव कई दिन के बाद कंकाल के रूप में बरामद हुआ। उसकी शिनाख्त कपड़ों के आधार पर हुई। इस वारदात को घर के ही नौकर ने अंजाम दिया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके पूछताछ की तो घटनाक्रम सामने आया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

मासूम बालिका 19 जनवरी को अपने घर के बाहर खेलते समय गायब हो गई थी। वह और बच्चों के साथ खेल रही थी, लेकिन जब बालिका घर वापस नहीं लौटी तो परिवार के लोग उसकी तलाश में जुट गए। कोई सफलता न मिलने पर सहावर पुलिस को मामले की जानकारी दी और गुमशुदगी दर्ज कर ली। 8 फरवरी को सरसों के खेत से मासूम का सिर व कंकाल मिला। कपड़ों के आधार पर उसकी शिनाख्त हुई। उसी मौके पर एक गेरुआ रंग का गमछा भी पुलिस ने बरामद किया। मासूम के पिता ने इस गमछे की पहचान करते हुए उसे अपने घर के नौकर संजू निवासी अल्हपुर का बताया था। पुलिस अंगोछे की शिनाख्त के बाद से संजू की तलाश कर रही थी। पुलिस टीम ने संजू ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार की रात्रि को अल्हेपुर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने थाने लाकर उससे पूछताछ की तो इस पूरे मामले का खुलासा हुआ।

- मासूम से दुष्कर्म कर हत्या करने के आरोपी संजू उर्फ संजीव को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है। पूछताछ में उसने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी है- दीप कुमार पंत, सीओ सहावर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें