फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: घेर के बाहर खेल रहे मासूम को ट्रैक्टर ट्राली ने मारी टक्कर, मौत

Tue, 28 Feb 2023 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। सिकंदरपुर क्षेत्र के बदायूं मार्ग पर घेर के बाहर खेलते समय एक मासूम ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मामले में पिता ने चालक के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी है। हादसा गांव तरसी चौराहा के समीप हुआ।
विज्ञापन

सड़क हादसे में मौत गांव तरसी निवासी विष्णु के पुत्र मिलन (5) की हुई। वह चौराहा के पास बने घेर के पास खेल रहा था। तभी एक ट्रैक्टर ट्राली वहां से गुजरी जिसकी चपेट में मासूम मिलन आ गया। हादसा देख ग्रामीण एकत्रित हो गए। मासूम के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मौका पाकर ट्रैक्टर का चालक मौके से भाग गया। ग्रामीणों ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को बुलाया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। उन्होंने बच्चे के शव का पंचनामा करने की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मासूम के पिता विष्णु ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस को तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें