फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: किसान गोष्ठी में एफपीओ की भूमिका एवं गठन पर प्रकाश डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
अकोला। विकास खंडअकोला की सहकारी समिति परिसर में मंगलवार को किसान गोष्ठी एवं पाठशाला के दूसरे दिन प्राकृतिक खेती के साथ-साथ किसानों को कृषि उत्पादन में एफपीओ की भूमिका एवं गठन के बारे में विस्तृत रूप से प्रकाश डाला एवं सरकार के विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण योजनाओं के लाभ की जानकारी दी गई। जायद की फसल मक्का, मूंग, उड़द आदि फसलों की तकनीकी उत्पादन और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में बताया गया।
विज्ञापन


वहीं, किसान गोष्ठी में कृषि विषय वस्तु विशेषज्ञ विज्ञान सिंह ने किसान पाठशाला में किसानों को तकनीकी जानकारी के साथ-साथ फाॅर्मर रजिस्ट्री से संबंधित जानकारी विस्तार पूर्वक दी। इस दौरान सहायक विकास अधिकारी पीपी विवेक गोयल, प्रविधि सहायक विश्वेंद्र सिंह, किसान नेता सुरेंद्र सिंह, भारत सिंह चाहर, हवलदार सतीश सिंह, चंद्रपाल सिंह, क्षेत्रीय सहकारी समिति के सचिव खचेर सिंह, सहदेव सिंह, करतार सिंह आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें