फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चंबल की बाढ़ से कटी पड़ी है भगवानपुरा गांव की सड़क

विज्ञापन
भगवानपुरा की उखड़ी सड़क
विज्ञापन
बाह। चंबल नदी के टीले पर बसे बाह के भगवानपुरा गांव की सड़क बाढ़ में कट गई थी। कटी और उखड़ी पड़ी सड़क की गिट्टियों पर वाहन फिसलने से आए दिन हादसे हो रहे हैं। कई जगह पर गड्ढे हो गए हैं। इससे कारण लोगों का आना-जाना मुश्किल हुआ है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि तीन महीने पहले चंबल नदी में आई बाढ़ का पानी सड़क पर भर गया था। प्रधान बच्छराज सिंह ने बताया कि बाढ़ के बाद से अब तक सड़क की मरम्मत नहीं कराई जा सकी है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायत भी की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई है। कैंजरा घाट की सड़क में हुए कटान को मिट्टी डाल कर जरूर भर दिया था, लेकिन भगवानपुरा की सड़क की उखड़ रही गिट्टी की ओर किसी का ध्यान नहीं गया है। गांव के लाेगों ने जनहित में सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग की है। जिससे आवागमन सुगम हो सके, हादसे का खतरा न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें