फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

kasganj:  लवकुश नगर की सड़क के बहुरेंगे दिन, 20 साल से पड़ी हैं जर्जर

Fri, 31 Jan 2025 12:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

मई 2024 में दोनों जर्जर सड़क को बनवाने के लिए नगर पालिका को प्रस्ताव दिए। बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पारित होने के बाद करीब 21 लाख रुपये की लागत से सड़कों का निर्माण कार्य पालिका करा रही है।
विज्ञापन
जर्जर सड़क।-संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के वार्ड संख्या 13 में लवकुश नगर में 20 साल से जर्जर सड़क के दिन अब बहुरने वाले हैं। नगर पालिका करीब 21 लाख रुपये की लागत से इस क्षेत्र में दो सड़कों का निर्माण कार्य करा रही है। सड़क का निर्माण कार्य पूरा होने से लोगों को जलभराव से राहत मिलेगी।
विज्ञापन


वार्ड संख्या 13 लवकुश नगर पीलीकोठी क्षेत्र में विनय कुमार के घर से रामवीर की घर तक और क्षेत्रपाल के घर से उदयवीर के घर तक जर्जर सड़क हो जाने से लोग परेशान थे। बरसात के समय सड़क पर बारिश का पानी सड़क पर भर जाता है। लोगों ने जलभराव व जर्जर सड़क के संबंध में सभाषद व नगर पालिका में शिकायत की।

सभासद साधना साहू ने बताया कि दोनों सड़क करीब 20 साल से जर्जर हाल में थी। मई 2024 में दोनों जर्जर सड़क को बनवाने के लिए नगर पालिका को प्रस्ताव दिए। बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पारित होने के बाद करीब 21 लाख रुपये की लागत से सड़कों का निर्माण कार्य पालिका करा रही है। सड़क का निर्माण पूरा होने से लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें