फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: राजस्व टीम ने हटवाया अतिक्रमण

Fri, 31 Oct 2025 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
घिरोर। सार्वजनिक शिव मंदिर के सामने नाद बनाने, जानवर बांधने, आम रास्ता पर खूंटा लगाकर कब्जा करने की शिकायत पर एसडीएम प्रसून कश्यप ने कब्जा हटवाने के निर्देश दिए। राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर खूंटा उखड़वा कर दो दिन में नादें हटाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

गांव ओय में हरिभजन सिंह ने शिव मंदिर का निर्माण सार्वजनिक पूजा के लिए कराया है। ग्रामीण मंदिर में पूजा भी कर रहे हैं। गांव के लालसिंह, मोनू, विनय कुमार, जयविंद, गोविंंद, लाल सिंह ने एसडीएम से शिकायत करके बताया कि गांव के रामब्रेश ने मंदिर के सामने नादें बनाकर, सड़क पर खूंटा गाड़कर जानवर बांधने शुरू कर दिए हैं। एसडीएम प्रसून कश्यप के निर्देश पर लेखपाल अनुराग यादव के साथ उपनिरीक्षक श्यामवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच करने के बाद खूंटा उखड़वा कर दो दिन में नादें हटाने के निर्देश दिए हैं। दो दिन में ऐसा नहीं होने पर नादें ध्वस्त कराने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें