फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सर्दी की शुरुआत के साथ बढ़ गए मसालों के दाम

Fri, 31 Oct 2025 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। सर्दी की आहट और शादियों की सीजन की शुुरुआत के साथ ही बाजार में मसालों के दामों में तेजी आई है। मसालों के दाम बढ़ने के कारण ग्राहकों की जेब पर महंगाई का बोझ बढ़ गया है। 15 दिनों में मसालों के भाव में 100 रुपये से 300 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। कारोबारियों ने बताया कि बाजार में मसालों की अधिक खपत और कम आवक के कारण दाम बढ़े हैं।
विज्ञापन

सर्दी और सहालग की शुरुआत के साथ ही बाजार में मसालों की मांग बढ़ गई है। शहर के किराना बाजार में पिछले 15 दिनों में लौंग, जावित्री, जायफल, काली मिर्च, बड़ी पीपल, जीरा आदि के दामों में 100 से 300 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। कर्नाटक, केरल, मेघालय और नेपाल में मसालों की खेती होती है। बारिश के कारण फसल पर असर पड़ने से थोक बाजार में मसालों के दाम बढ़ गए हैं।

लेनगंज के किराना कारोबारी भगवान दयाल गुप्ता भन्नू ने बताया कि पिछले 15 दिनों में लौंग, जावित्री, जायफल, काली मिर्च, बड़ी पीपल, जीरा, बड़ी इलायची, हल्दी और मिर्च के दाम बढ़ गए हैं। मेघालय, कर्नाटक, केरल और नेपाल में बारिश के कारण मसालों की फसल प्रभावित होने से दाम बढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मसाले और उनके दाम प्रति किलो
लौंग -1700 रुपये 2000 रुपये
जावित्री -2300 रुपये से 2500 रुपये
जायफल -800 रुपये से 1000 रुपये
काली मिर्च -800 रुपये से 900 रुपये
बड़ी पीपल -900 रुपये से 1000 रुपये
जीरा -240 रुपये से 280 रुपये
बड़ी इलायची -1700 रुपये से 2000 रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें