फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रजिस्टर से खुले कमीशनखोरी के राज, 60 आशाओं के पर गिरेगी गाज

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। न्यू लाइट हॉस्पिटल में मिले रजिस्टर ने झोलाछाप और आशाओं की सांठगांठ का खुलासा किया है। इसमें 60 आशाओं के नाम, फोन नंबर और प्रसव कराने की संख्या लिखी है। इनमें 5 ब्लाॅक की आशाएं शामिल हैं। इनकी सीएमओ खुद जांच रहे हैं। इन सभी पर गाज गिरेगी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि बाह में अवैध न्यूलाइट हॉस्पिटल में झोलाछाप के इलाज से प्रसूता की मौत हो गई थी। वहां से रजिस्टर मिला है, जिसमें 60 से अधिक आशाओं के नाम, फोन नंबर लिखे हैं। इन सभी आशाओं के इस साल कितनी गर्भवती महिलाओं को पंजीकृत किया और सरकारी अस्पताल में कितने प्रसव कराए, इसका मिलान कराते हुए जांच करा रहे हैं।
इनमें अंतर मिलने पर आशाओं और गर्भवती महिलाओं के बयान दर्ज कराए जाएंगे। इसके बाद इनको बर्खास्त करने की कार्रवाई की जाएगी। बाह सीएचसी प्रभारी डॉ. जितेंद्र वर्मा ने बताया कि छापे के समय अस्पताल के केबिन में रजिस्टर मिला, इसमें 60 आशाओं के नाम और फोन नंबर लिखे हैं। इसे सील कर दिया है, जांच के लिए सीएमओ को भेज रहे हैं।
विज्ञापन


झोलाछाप के इंजेक्शन से हुई थी प्रसूता की मौत
बाह के न्यू लाइट हॉस्पिटल में गर्भवती सुमन की प्रसव के बाद मौत हो गई थी। ये बिना लाइसेंस के चल रहा था। झोलाछाप ने परिजनों से 80 हजार रुपये भी वसूल लिए थे। प्रसव के बाद पांच मिनट में ही चार इंजेक्शन लगा दिए, जिससे महिला की मौत हो गई। शव को छोड़कर स्टाफ भाग गया था। अस्पताल सील करने के साथ संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें