फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: स्कूल में मौजूद नहीं मिलीं आधे से अधिक छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। शिक्षा व्यवस्था में सेंध लगा रहे जिम्मेदारों पर नकेल कसने के लिए बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक-2 ने गुड़ की मंडी स्थित नगर निगम गर्ल्स इंटर कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। विद्यालय में आधे से ज्यादा छात्राएं अनुपस्थित रहीं।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक-2 विश्व प्रताप सिंह ने बताया कि कार्यवाहक प्रधानाचार्य सहित अधिकांश शिक्षिकाएं उपस्थित थीं लेकिन छात्राओं की उपस्थिति और अनुशासन व्यवस्था में गंभीर त्रुटियां पाई गईं। कक्षा 6 से 12 तक छात्राओं की उपस्थिति केवल 50 प्रतिशत रही। कक्षा 7, 9, 10 और 11 में अनुपस्थित छात्राओं की संख्या अधिक रही। प्रधानाचार्य को सुधार, अनुशासन और नियमित रूप से विद्यार्थियों की निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें