फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: उत्साह के साथ निकाली शोभायात्रा

विज्ञापन
श्रुत पंचमी महापर्व के पावन अवसर पर शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, सेक्टर-7 आवास विकास कॉलोनी, सिकं - फोटो : रामेश्वर दास
विज्ञापन
आगरा। सिकंदरा के सेक्टर-7, आवास विकास कॉलोनी स्थित शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर से शुक्रवार को श्रुत पंचमी महापर्व पर मां जिनवाणी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने जैन धर्म के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। प्रतिमाधारी जैना जैन और माया जैन ने सिर पर मां जिनवाणी को विराजमान किया। जैन पाठशाला के बच्चों ने श्रुत पंचमी का संदेश दिया।
विज्ञापन

यात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होती हुई पुन: मंदिर परिसर पहुंचकर सम्पन्न हुई। श्री शांतिनाथ युवा मंच ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर मां जिनवाणी की पूजा हुई और शास्त्र सजाओ प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान अतुल जैन, राकेश जैन, मगन जैन, महेश जैन, राजेश बैनाड़ा, विजय जैन, प्रवीण जैन, सुदीप जैन, हेमा जैन, अरुण जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें