फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: वंदे मातरम् और भारत माता के जयकारों के साथ निकली यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। विश्व हिंदू महासंघ ने रविवार को 46 वां स्थापना दिवस वाहन रैली निकालकर मनाया। रैली कोठी मीना बाजार से शुरू होकर सेक्टर-पांच स्थित हनुमानजी मंदिर, बोदला तक पहुंची। मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष शरद परमार ने कहा यह कार्यक्रम कि राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने का माध्यम हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे सनातन मूल्यों और राष्ट्र गौरव की रक्षा के लिए आगे आएं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष किशन गुप्ता ने बताया कि प्रदेश स्तरीय स्थापना दिवस का आगरा में आयोजन होना संगठन के लिए गौरव की बात है। आयोजन समाज को एक सूत्र में पिरोने का कार्य कर रहा है। इस दौरान कालका पीठाधीश्वर महेंद्र अवधूत नाथ, महानगर अध्यक्ष रोहित कुमार गर्ग, मंडल प्रभारी राजेश शर्मा, गंगा धाकड़, संदीप कुशवाहा, सुनीता मेहता, सौरभ तिवारी, अजय कुमार गुप्ता, अंकित उपाध्याय, गजेंद्र शर्मा, अश्विनी शर्मा, सतीश शर्मा, गोरखा देव ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें