आगरा। गुदड़ी मंसूर खां स्थित श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में 20वें तीर्थंकर भगवान मुनि सुव्रतनाथ का जन्म-तप कल्याणक महोत्सव मनाया गया। दो दिवसीय कार्यक्रम के समापन पर निर्यापक मुनि विलोकसागर महाराज एवं मुनिश्री विबोध सागर महाराज के सानिध्य में विधान किया गया। विद्वानों के मंत्रोच्चार, पारंपरिक पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा। समापन पर स्नेह भोज में बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान नरेश जैन, पार्षद राकेश जैन, वीरेंद्र कुमार जैन, प्रमोद जैन, रविंद्र जैन, सुनील जैन, धर्मेंद्र जैन, सुभाष जैन, प्रदीप जैन, अजय जैन, राजेश जैन, सुशीला जैन, सुनीता आदि मौजूद रहीं।