फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बाकलपुर में जलभराव की समस्या विकराल, समाधान कराएं

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। शमशाबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत बाकलपुर में जलभराव की गंभीर समस्या है। ग्राम प्रधान पिछले चार साल से इसके समाधान के लिए कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं। खंड विकास अधिकारी से लेकर जिलाधिकारी तक सभी को शिकायत की गई, लेकिन कोई हल नहीं निकला।
विज्ञापन




मंगलवार को प्रधान प्रतिनिधि छीतर सिंह मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह से मिले। उन्होंने बताया उनकी पुत्रवधू सीता ग्राम प्रधान हैं। उनकी ग्राम पंचायत बाकलपुर बहुत छोटी है। गांव के कई तालाबों पर अतिक्रमण हो चुका है। बचे हुए तालाबों तक पूरे गांव का पानी नहीं पहुंच पाता है। इससे गांव की गलियों में लगातार जलभराव रहता है। प्रतिनिधि का कहना है कि वर्तमान निधि से तालाब तक पक्की नाली और नाला बनाना संभव नहीं है। नाला निर्माण के बिना जलभराव खत्म नहीं हो सकेगा। वर्ष 2021 से शिकायतें कर रहे हैं, लेकिन समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें