फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: संगम के पावन जल से बंदियों ने किया स्नान

Fri, 21 Feb 2025 06:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
जिला कारागार में निरुद्ध बंदी शुक्रवार को संगम के जल से स्नान करते हुए। स्रोतः जेल प्रशासन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मैनपुरी। जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों ने प्रयागराज महाकुंभ के स्नान का लाभ शुक्रवार को जेल में ही पाया। त्रिवेणी से पावन जल लाकर यहां बंदियों को स्नान कराया गया। 833 पुरुष एवं महिला बंदियों ने स्नान किया।
सबसे पहले महाकुंभ से लाए गए पवित्र जल का कलश स्थापना विधिवत मंत्रोच्चारण से कुंभ आह्वान एवं गंगा आरती छिबरामऊ, कन्नौज से आए पंडित प्रशांतानंद व प्रेमपुरा धाम शरीफपुर कुरावली के आचार्य विष्णुकांत द्वारा किया गया। इसके बाद कारागार में निरुद्ध 833 पुरुष एवं महिला बंदियों ने स्नान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंदियों को पंडित प्रशांतानंद ने त्रिवेणी संगम के जल से स्नान का महत्व बताया। त्रिवेणी संगम स्नान करने से मन व आत्मा में पवित्रता आती है। जेल अधीक्षक कोमल मंगलानी, कारापाल निखिल श्रीवास्तव, समस्त अधिकारी व कर्मचारी इस दौरान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें