फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शोहदा युवती पर बना रहा शादी का दवाब

Tue, 02 Apr 2024 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहदा युवती पर बना रहा शादी का दवाब
विज्ञापन

-घर से निकलते ही करता है छेड़छाड़, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

कुसमरा। थाना किशनी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक युवती पर शोहदा शादी का दबाव बना रहा है। युवती जब घर से बाहर कहीं जाने के लिए निकलती है तो उसके साथ छेड़छाड़ करता है। जब परिजन कहीं रिश्ता देखने जाते हैं तो आरोपी वहां भी पहुंच जाता है। परेशान परिजन की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को थाना किशनी क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती के पिता ने थाने पहुंच कर तहरीर दी। पुलिस को बताया कि वह अपनी बेटी का जहां भी रिश्ता तय करने के लिए जाते हैं। वहां पर रजत उर्फ गोलू निवासी फ्रेंडस कॉलोनी जनपद इटावा पहुंच जाता है और रिश्ता तुड़वा देता है। वह तीन जगह बेटी की शादी तय करने गए। लेकिन हर जगह आरोपी ने रिश्ता नहीं होने दिया। पुलिस को बताया कि शोहदा पुत्री पर शादी करने का दबाव बनाता है। जब पुत्री घर से बाहर निकलती है तो शोहदा उसके साथ छेड़छाड़ करता है। जिस कारण से पुत्री डरी सहमी रहती है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के विरु मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें