फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: उम्मीदों का दबाव दीप्ति पर भारी, यूपी वॉरियर्स को शुरुआती झटका

Sun, 11 Jan 2026 02:45 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
दी​​प्ति शर्मा 
विज्ञापन
आगरा। महिला प्रीमियर लीग के अपने शुरुआती मुकाबले में उत्तर प्रदेश वॉरियर्स को गुजरात जायंट्स के खिलाफ 10 रन से हार का सामना करना पड़ा। नवी मुंबई में शनिवार को खेले गए मुकाबले में आगरा की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन भारी अपेक्षाओं के बोझ से वो अपना सर्वश्रेष्ठ नहीं दे सकीं।
विज्ञापन


गुजरात जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 162 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूपी वॉरियर्स की शुरुआत संतुलित रही, लेकिन बीच के ओवरों में लगातार विकेट गिरने से टीम दबाव में आ गई। टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 152 रन ही बना सकी और मुकाबला 10 रन से गंवा बैठी। इस मैच में दीप्ति शर्मा का दिन अच्छा नहीं रहा। वह कोई विकेट नहीं ले सकीं। बल्लेबाजी में भी सिर्फ एक रन बनाकर पवेलियन लौट गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें