एयरपोर्ट पर एन्क्लेव तक लाल कारपेट बिछाया गया था। फतेहाबाद रोड से ताज रोड तक दोनों ओर उनके स्वागत में भारत के प्रधानमंत्री और उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति की फोटो के साथ होर्डिंग लगाए गए थे। स्कूली बच्चों ने भारत और उज्बेकिस्तान के झंडे दिखाकर उनका इस्तकबाल किया।
राष्ट्रपति का काफिला दोपहर 12.46 बजे ताजमहल पहुंच गया। राष्ट्रपति ने अपनी पत्नी के साथ ताज की पच्चीकारी और इतिहास में रुचि दिखाई। विजिटर बुक में उन्होंने ताज को दुनिया की बेजोड़ इमारत लिखा।
इसके बाद तकरीबन 40 मिनट तक ताज में रहे। गाइड से ताज के बारे में कुछ सवाल भी पूछे। दोपहर 1.35 बजे उनका काफिला बाहर आया और वह एयरपोर्ट रवाना हो गए।