किशनी। तहसील क्षेत्र के गांव नगला काशी में ग्रामसभा की खाली जगह पर रसूखदारों द्वारा कब्जा करने की शिकायत ग्रामीणों ने एसडीएम से की है। एसडीएम को ज्ञापन देने से पहले तहसील में किसानों ने प्रदर्शन किया। एसडीएम ने लेखपाल को मौके पर जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
शनिवार को बसैत ग्रामसभा के गांव नगला काशी में आंगनबाड़ी केंद्र के पास खाली पड़ी ग्रामसभा की सरकारी जमीन पर गांव के रसूखदारों ने कब्जा करके निर्माण कार्य करना शुरू कर दिया। ग्रामसभा की सरकारी जमीन पर कब्जा होते देख ग्रामीणों ने तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया। एसडीएम रामसकल मौर्य को ज्ञापन देकर कार्रवाई करने की मंाग की। ज्ञापन में आरोप लगाया सरकारी जगह पर खड़े हरे पेड़ों को भी उखाड़ दिया है।
जबकि सरकार हरे पौधे लगाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित कर रही है। ग्रामीणों ने कब्जा हटवाकर सरकारी जगह पर पौधारोपण कराने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में नेमसिंह, अजय कुमार, नरवीर सिंह, रवी, सत्यवीर, सन्नी, सोनू, श्रीचंद्र, रतन सिंह, दीपक, पिंकू, रंजीत शामिल रहे।