फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलीय अपर निदेशक के सलाहकार ने भोगांव में किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। मंडलीय अपर निदेशक अर्बन चिकित्सालय के सलाहकार मोहम्मद इरशाद ने शनिवार को नगर स्थित अर्बन चिकित्सालय सहित चार मोहल्लों में पहुंच गर्भवती महिलाओं का हाल जाना। गर्भवती महिलाओं और बच्चों के टीकाकरण की जानकारी भी ली।
विज्ञापन

शनिवार को आगरा से आये अपर निदेशक मंडल हेल्थ के सलाहाकार मोहम्मद इरशाद ने अर्बन चिकित्सालय पहुंचकर अर्बन चिकित्सा केंद्र का निरीक्षण कर गर्भवती महिलाओं को दिए जाने वाले टीकों की जानकारी ली। चिकित्सालय में तैनात कर्मचारियों को बच्चों का समय समय पर टीकाकरण किए जाने के निर्देश दिए।
उन्होंने मोहल्ला मिर्धा, मोहल्ला करियानीम, मोहल्ला तमोलियान पहुचंकर अर्बन चिकित्सालय में पंजीकृत गर्भवती महिलाओं से नि:शुल्क लगने वाले टीकों की जानकारी ली। इस मौेके पर एएनएम गिरिजा राजपूत, सुशीला, सीमा, विवेक यादव, प्रशांत कुमार, मंजू, राजीव कुमार, नारायन सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें