फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पांटून पुल अधूरा, आज होना था चालू

विज्ञापन
पीपों की पुताई जारी, अब तक तैयार नहीं हुआ पांटून पुल
विज्ञापन
पिनाहट। कस्बा चंबल घाट पर पांटून पुल 17 दिसंबर तक चालू किया जाना है लेकिन पुल अभी तक बनकर तैयार नहीं हुआ है। वहीं, वन विभाग की टीम ने ठेकेदार के आवश्यक अनुमति न लिए जाने पर चंबल घाट पर कार्य को रुकवा दिया है। ग्रामीणों की मांग है कि पांटून पुल का कार्य शीघ्र पूरा कराया जाए। घाट पर बांधा जाए ताकि आवागमन सुरक्षित और सुचारु हो सके।
विज्ञापन




पुल का कार्य दो माह की देरी से चल रहा है। हालांकि मध्य प्रदेश सीमा में एप्रोच मार्ग का निर्माण हो चुका है। लोक निर्माण विभाग ने कच्चा मार्ग भी बनाकर तैयार कर दिया है। अधूरा कार्य होने से ग्रामीणों और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुल तैयार न होने के कारण लोग मोटरबोट से आवाजाही करने को मजबूर हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें