फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नहर सफाई में गड़बड़ियां भुगतान पर लगाई रोक

विज्ञापन
बैठक करतीं जिला पंचायत अध्यक्ष
विज्ञापन
आगरा। नहरों की सफाई में गड़बड़ियों पर अफसर आंखें मूंदे रहे। मंगलवार को सिंचाई बंधु की बैठक में अनियमितताओं का मामला उठने पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया ने ठेकेदारों के भुगतान पर रोक लगाने के निर्देश अधिशासी अभियंता नीरज कुमार को दिए हैं।
विज्ञापन

रबी फसलों में सिल्ट सफाई के लिए लोअर खंड सिंचाई विभाग को करीब तीन करोड़ रुपये मिले थे। बंदरबांट के आरोप लग रहे हैं। अधिशासी अभियंता ने मंगलवार को सिंचाई बंधु बैठक में बताया कि 555 किमी. लंबाई में 79 नहरों की सिल्ट सफाई कराई है।
कितनी नहरों की सफाई में मानकों का उल्लंघन हुआ। यह रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की गई। ऐसे ठेकेदारों का भुगतान रोकने के निर्देश दिए हैं। जिन नहरों की पटरियों में कूड़ा-कचरा, मलबा जमा है, उनकी सफाई चंबल डाल नहर की तर्ज पर कराने को कहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे और तहसील स्तर पर 22 घंटे विद्युत आपूर्ति दी जाए।
विज्ञापन

बैठक में नलकूप खंड ने बताया कि 15 ट्यूबवैल बाह-पिनाहट में लगाए जाएंगे। अधिशासी अभियंता के बैठक में अनुपस्थित रहने पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। लघु सिंचाई के तहत इस साल 47 मध्यम गहरी बोरिंग का लक्ष्य है। 18 बोरिंग हो चुकी हैं। अध्यक्ष ने जल जीवन मिशन के तहत 89 पुरानी योजनाओं को दोबारा चालू कराने के निर्देश दिए। बैठक में भाजपा विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
बता दें, नहरों की सफाई में बरती गई अनियमितताओं का मुद्दा अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था जिसके बाद सिंचाई एवं जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने नहरों का निरीक्षण कर लापरवाह अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें