फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पुलिस के हिस्ट्रीशीटर नहीं आए हाथ, दो गुर्गे पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। थाना शाहगंज के इंदिरा कॉलोनी में रिटायर्ड दरोगा के बेटे और भतीजे को गोली मारकर घायल करने के आरोपी हिस्ट्रीशीटर वीपी उर्फ विनय, अनस और शारिक को दो दिन बाद भी पुलिस पकड़ने में असफल रही है। उसके दो गुर्गों को पकड़कर कोर्ट में पेश किया। यह हिस्ट्रीशीटर ओपी-लाला गिरोह से जुड़े बताए जा रहे हैं। रिटायर्ड दरोगा सुरेंद्र सिंह का बेटा विष्णु उर्फ राघवेंद्र सिंह और भतीजा सतेंद्र रविवार को घर के बाहर खड़े थे। तभी इलाके के वीपी उर्फ विनय से विवाद हो गया था। आरोप है कि वीपी के साथी शारिक, अनस, प्रिंस, अमित ठाकुर, राजू, छोटू उर्फ विकास घर से निकल आए। उन्होंने आते ही मारपीट की। परिजन के आने पर फायरिंग कर दी। इसमें गोली लगने से राघवेंद्र और सतेंद्र घायल हो गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने जानलेवा हमले की धारा में प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी वीपी, अनस और शारिक थाना शाहगंज के हिस्ट्रीशीटर हैं। आरोपी शाहगंज के कुख्यात रहे ओपी-लाला के गिरोह से जुड़े हुए थे। ओपी और लाला की मौत के बाद वीपी, अनस और शारिक शाहगंज क्षेत्र में अपनी दहशत कायम किए हुए है। रिटायर्ड दरोगा का परिवार आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से दहशत में हैं।
विज्ञापन

एसीपी लोहामंडी गाैरव सिंह ने बताया कि आरोपी छोटू और राजू को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ में पता चला कि विनय का विवाद हुआ था। उसके घर पर सभी आरोपी खड़े हुए थे। उन्होंने आते ही मारपीट की थी। अनस शार्प शूटर है। उसने ही गोलियां चलाई थीं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।

एक आरोपी के साथ बीजेपी नेता का फोटो वायरल
गोलीकांड की घटना के बाद शाहगंज क्षेत्र में एक बीजेपी नेता की चर्चा हो रही है। नेता का फोटो एक आरोपी के साथ वायरल हो रहा है। वह उनके साथ खड़े हुए नजर आ रहा है जबकि यह वही नेता है जो कि अक्सर एक विशेष वर्ग के लोगों के खिलाफ प्रदर्शन करते रहते हैं। मामले की जानकारी पर पुलिस ने भी पड़ताल शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें