फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पुलिस-पीएसी की मौजूदगी में डाली पुलिया की पाइप लाइन

विज्ञापन
गुंगावली में पुलिस और पीएसी की मौजूदगी में पानी निकासी काे बिछी पाइप लाइन
विज्ञापन
बाह। बासौनी के गुंगावली गांव में आखिरकार बुधवार को पुलिस और पीएसी की मौजूदगी में पानी निकासी के लिए पुलिया की पाइप लाइन बिछा दी गई। पिछले महीने से तालाब में पानी की निकासी के लिए पाइप लाइन को लेकर गांव के दो पक्षों में विवाद के बाद टकराव की स्थिति पैदा हो गई थी। पुलिस प्रशासन की टीम ने तालाब को लेकर दो बार पैमाइश की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन

बुधवार को लोक निर्माण विभाग एवं तहसील प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस और पीएसी के जवानों की मौजूदगी में पाइप लाइन के लिए जगह चिन्हित हुई। उसके बाद पुलिया की जगह पर पानी निकासी के लिए पाइप लाइन बिछाई गई। गांव के लोग अपने दरवाजे और घरों की छतों से पाइप लाइन बिछाने की कार्यवाही को देखते रहे। तहसीलदार बाह संपूर्ण कुलश्रेष्ठ ने बताया कि पुलिस, पीएसी एवं पीडब्ल्यूडी की मौजूदगी में पानी निकासी के लिए तालाब तक पाइप लाइन बिछा दी गई है। इसके साथ ही पानी निकासी की समस्या का पटाक्षेप हो गया है।

गुंगावली में पुलिस और पीएसी की मौजूदगी में पानी निकासी काे बिछी पाइप लाइन

गुंगावली में पुलिस और पीएसी की मौजूदगी में पानी निकासी काे बिछी पाइप लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें