फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: संघ की शाखाओं में होता है स्वयं सेवकों के व्यक्त्वि निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का शाखा संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नगर की सभी बस्तियों की लगाई जाने वाली 24 शाखाओं के स्वयं सेवकों ने प्रतिभाग किया। संगम में संघ के उद्देश्य, व्यक्तित्व निर्माण एवं राष्ट्रीय एकता पर मंथन किया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र सेे प्रमुख धनीराम ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की शाखा में 60 मिनट में होने वाले कार्यक्रम से व्यक्तित्व निर्माण होता है। संघ का स्वयंसेवक सदैव मातृभूमि की रक्षा के लिए एवं मातृ वंदना करके नित्य अपने जीवन की दिन चर्या प्रारंभ करता है। संघ के विभाग प्रचारक मान चंदन ने कहा कि यदि शाखाएं मजबूत होगी तो संघ के कार्यक्रम भी मजबूती से होते रहेंगे। उन्होंने संघ के आगे के कार्यक्रम पर भी चर्चाएं की। नगर कार्यवाह जोगेंद्र ने कहा कि शाख संघ की सबसे छोटी इकाई है। जिससे एक स्वयं संघ से जुड़ता है और संघ के कार्यों को जानता है। उन्होंने शाखाओं को और अधिक मजबूत किए जाने और संख्या बढ़ा जाने पर जोर दिया। इस दौरान अवधेश, महेंद्र, ज्ञान, योगेंद्र, सौरभ, देवेश, आकाश, अविनाश, गौरव, वंश, अनिरुद्ध, प्रथम, मोहित, प्रशांत, भगवान दास, भानु, मनीष मित्तल, अवनीश सक्सेना सहित अन्य स्वयं सेवक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें