फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में तड़पती मिली मरीज

Fri, 27 May 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
ज‌िला अस्‍पताल - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
विशेष कार्याधिकारी एवं सलाहकार (ओएसडी), चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डा. विकास सेठी ने गुरुवार को जिला अस्पताल और लेडी लायल का निरीक्षण किया। जिला अस्पताल में एक मरीज बाहर तड़पती मिली, वह सुबह आठ बजे पहुंची थी और पूर्वाह्न 11:30 बजे तक भर्ती नहीं किया गया था। डा. सेठी के निर्देश पर उसे भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

  शिव नगर निवासी नेनी की पित्त की थैली में पथरी है। उसका इलाज कराने के लिए जिला अस्पताल पहुंची थी। डाक्टरों ने उसे घंटों इंतजार कराया। डा. विकास सेठी के पहुंचने पर उन्होंने व्यथा सुनाई। वहीं एक मरीज ने शिकायत कि उसको सारी दवाएं बाहर की लिखी गई हैं। डा. सेठी ने ओपीडी का निरीक्षण किया। वह बुधवार रात नौ बजे भी जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे थे, उस दौरान लाइट नहीं आ रही थी। इस पर सीएमएस प्रमोद गुप्ता से कारण पूछा था। दोपहर करीब एक बजे डा. सेठी ने जिला अस्पताल में सभी डाक्टरों के साथ बैठक की और ईमानदारी से काम करने के लिए प्रेरित किया।

लेडी लायल की व्यवस्था पसंद आई
डा. विकास सेठी जिला अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद लेडी लायल भी पहुंचे। मरीजों की संख्या देख उन्होंने कहा कि यहां चिकित्सकों पर वर्कलोड अधिक है, डाक्टरों की संख्या बढ़ाने की कोशिश की जाएगी। सफाई व्यवस्था की सराहना की। यहां की कैंटीन में खाना भी खाया। मरीजों से बातचीत की, लेकिन किसी ने शिकायत नहीं की। उन्होंने पुराने लेबर रूम और वार्ड की फोटो खिंचवाई। इनकी दशा खराब है। शासन को रिपोर्ट दी जाएगी। निरीक्षण के दौरान उनके साथ एडी हेल्थ डा. एचएस दानू, सीएमओ डा. बीएस यादव, लेडी लायल की एसआईसी डा. कल्याणी मिश्रा, डा. वीपी सिंह, डा. पवन कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


जांच की अवधि बढ़ाई जाएगी
डा. विकास सेठी ने बातचीत में बताया कि जिला अस्पताल में सभी जांच नि:शुल्क कराने का प्रयास किया जाएगा। इसके साथ ही जांच की अवधि पूर्वाह्न 11 बजे से बढ़ाकर दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा। जिला अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें