फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: परिक्रमा मार्ग क्षतिग्रस्त, लगे हैं मलबे के ढेर

विज्ञापन
विज्ञापन
सोरोंजी। हरि की पौड़ी परिक्रमा मार्ग पर फर्श के टूटे टाइल्स से श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। घाटों का निर्माण होने के कारण मलबा भी मार्ग में पड़ा हुआ है। स्ट्रीट लाइटें भी खराब हैं, जिससे श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आगामी माह में मेला मार्गशीर्ष का आयोजन भी होगा, लेकिन अभी तक कोई कदम पालिका प्रशासन ने नहीं उठाए हैं।
विज्ञापन

तीर्थनगरी में प्रतिदिन बड़ी संख्या में कई राज्यों से श्रद्धालु आते हैं। हरि की पौड़ी किनारे अपने पितरों का पिंडदान कर गंगा स्नान करने के बाद श्रद्धालु हरि की पौड़ी की परिक्रमा लगाते हैं। लेकिन परिक्रमा मार्ग का जगह जगह टूटा फर्श व सड़क किनारे लगे मलबे के ढेर से श्रद्धालुओं को परेशानी होती है। हरि की पौड़ी परिक्रमा मार्ग पर सोमेश्वर घाट से मानस मंदिर घाट की तरफ जाने पर परिक्रमा मार्ग पर बने प्लेटफार्म का जगह जगह फर्श उखड़कर टूट गया है।
इसी मार्ग पर लगे मलबे के ढेर परेशानी का कारण बने हुए हैं। परिक्रमा मार्ग पर कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइट न जलने से रात में अंधेरा पसरा रहता है। अंधेरे में अराजकतत्व मछलियों कोे पानी में जाल डालकर पकड़ते हैं। मेला मार्गशीर्ष अमृत कुंभ का आयोजन में एक माह से भी कम समय शेष रह गया है। आयोजन 29 नवंबर से 23 दिसंबर तक चलेगा। 1 दिसंबर को मोक्षदा एकादशी के महास्नान व शूकर क्षेत्र की पंचकोसी परिक्रमा लगाने लाखों श्रद्धालु देश भर से तीर्थनगरी आएंगे। मेला आयोजन से पूर्व परिक्रमा मार्ग की सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त होनी चाहिए। राहुल उपाध्याय, अमित प्रजापति, रामकुमार वर्मा, महीपाल, राजबहादुर बघेल ने इस समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें