फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन दो उम्मीदवारों ने किया नामांकन

Wed, 18 Jan 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
विज्ञापन
खेरागढ़ से भाजपा के महेश गोयल ने पर्चा भरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विधानसभा के चुनावी संग्राम में प्रत्याशियों के नामांकन का श्रीगणेश बुधवार को हो गया। जिले की दो विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। सबसे पहला पर्चा बाह विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी मधुसूदन शर्मा ने दाखिल किया। इसके बाद खेरागढ़ विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी महेश गोयल ने पर्चा भरा।
विज्ञापन

बाह विधानसभा सीट से बसपा के प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक मधुसूदन शर्मा जुलूस के साथ पहुंचे। प्रशासन ने उनका जुलूस को कलेक्ट्रेट से करीब 200 मीटर दूर रुकवा दिया। वहां से अपने प्रस्तावक और अधिवक्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे।
उन्होंने रिटर्निंग ऑफिसर अरुण कुमार के कक्ष में नामांकन दाखिल किया। इसके बाद खेरागढ़ सीट से भाजपा के प्रत्याशी महेश गोयल कलेक्ट्रेट पहुंचे और उन्होंने रिटर्निंग आफीसर पुष्पलता आनंद के कक्ष में नामांकन दाखिल किया। उनके साथ सांसद चौधरी बाबूलाल, सत्यदेव दुबे, विजेंद्र अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वादे
महेश गोयल ने कहा कि प्रदेश में चल रहे गुंडाराज, भ्रष्टाचार के खात्मे और क्षेत्र के विकास के लिए वह चुनाव मैदान में हैं। इस बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी और प्रदेश का विकास होगा।
वादे
मधुसूदन शर्मा ने कहा कि बाह क्षेत्र का विकास कराने और उत्पीड़न झेल रही जनता को राहत दिलाने के लिए मैदान में हैं। दावा किया, प्रदेश में इस बार बसपा की सरकार की बनेगी।

मधुसूदन शर्मा: शिक्षा-आठवीं पास, संपत्त्ति-11 करोड़

बाह विधानसभा सीट से बसपा के प्रत्याशी मधुसूदन शर्मा आठवीं तक पढ़े हैं। नामांकन के दौरान दिए गए संपत्ति के ब्योरे के मुताबिक उनका एक पेट्रोल पंप है और रीयल एस्टेट का कारोबार है। पत्नी मंजू शर्मा की ट्रेडिंग कंपनी है। उनके  पास चल और अंचल संपत्ति करीब 11.33 करोड़ रुपये है। पत्नी के पास चल, अचल संपत्ति के रूप में करीब 5.92 करोड़ की संपत्ति है। मधुसूदन शर्मा के पास एक बीएमडब्लू (46 लाख), एक फारच्यूनर (24 लाख), पत्नी के पास फारच्यूनर (24) लाख रुपये की है। एक पिस्टल और रायफल भी है। प्रत्याशी पर 3.20 करोड़ और पत्नी पर 95 लाख रुपये का ऋण है। 2012 के विधानसभा चुनाव में मधुसूदन शर्मा ने अपनी संपत्ति का जो ब्योरा प्रस्तुत किया था उसके मुताबिक उनके पास 2.29 करोड़ रुपये, पत्नी के पास 1.26 करोड़ रुपये, दो पुत्रियों के पास 12.5 लाख रुपये थे। अचल संपत्ति में प्रत्याशी के पास 2.39 करोड़ रुपये और पत्नी के पास 2.48 करोड़ की अचल संपत्ति थी। प्रत्याशी पर 1.60 करोड़ और पत्नी पर 22.34 लाख रुपये कर्ज था।

महेश गोयल: शिक्षा- एमएससी (एजी), संपत्त्ति - 18.70 लाख की
भाजपा प्रत्याशी की पत्नी के पास है 22 करोड़ की संपत्त्ति
 खेरागढ़ विधानसभा सीट से पर्चा दाखिल करने वाले भाजपा प्रत्याशी महेश गोयल का कोल्ड स्टोरेज का कारोबार है। एग्रीकल्चर से एमएससी की डिग्री लेने वाले महेश के पास 18.70 लाख रुपये की चल संपत्ति और करीब 50 हजार रुपये कैश है। उनकी पत्नी के पास 8.30 लाख रुपये और 50 हजार कैश है। करीब 36 एकड़ कृषि भूमि और कोल्ड स्टोर सहित करीब 22 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। पत्नी के पास एक कार है। करीब आठ लाख रुपये का लोन है। इनके अलावा पुत्रों के पास संपत्ति और एलआईसी, बांड आदि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें