फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठन की मजबूती को सक्रिय बूथ जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कांग्रेस संगठन सृजन अभियान की बैठक बुधवार को विकासखंड बरनाहल के गांव दायमपुर में हुई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य ने कहा संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय बूथ होना जरूरी है। बूथ कमेटी में सक्रिय कार्यकर्ता शामिल करके उनको ही जिम्मेदारी दी जाए। मजबूत बूथ से ही हर चुनाव जीता जा सकता है।
विज्ञापन

दायमपुर की बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा संगठन सृजन अभियान चल रहा है। संगठन की मजबूती के लिए चुनाव से पहले संगठन का बूथ स्तर तक गठन कर लिया जाएगा। पंचायत चुनाव से पहले बूथ कमेटियों को सक्रिय कर लिया जाएगा। बूथ कमेटी में समाज के हर वर्ग को शामिल किया जाएगा। एक महीने बाद बूथ स्तर पर शुरू होने वाले कार्यक्रमों में लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा।
कार्यकर्ता गांव-गंाव जाकर किसानों से मिलें। उनकी समस्यायें सुनकर उनको जिलाध्यक्ष को दें। किसानों के हर संघर्ष में पार्टी साथ देगी। तीनों कृषि कानून किसानों के लिए लाभकारी नहीं हैं। इस मौके पर संकोच गौड़, मनोज शाक्य, फरीद अली, विकास गौतम, गजेंद्र सिंह, चंद्रप्रकाश दुबे, कैलाश उपाध्याय, शाहबुद्दीन, मोहित कठेरिया, रवि कठेरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें