फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सदर बाजार में दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार

Wed, 13 Mar 2024 12:58 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर बाजार में दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन

किशनी क्षेत्र में हुई थी घटना, साथी का पुलिस कर रही तलाश
संवाद न्यूज एजेंसी

किशनी (मैनपुरी)। सदर बाजार में पिस्टल से फायरिंग कर दहशत फैलाने वाला एक आरोपी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना फरवरी माह में हुई थी। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। शेष आरोपी को पुलिस जल्द गिरफ्तार करने की बात कह रही है।
थाना क्षेत्र के सदर बाजार में 19 फरवरी को देवांश चौहान उर्फ शिवम रात के समय मोहल्ले के कुछ लोगों के साथ घर के बाहर खड़ा था। तभी एक बाइक से हनी यादव व साथी टोकने पर जानलेवा हमला कर दिया था। हनी यादव ने पिस्टल से फायर कर दिया था। इस घटना के बाद देवांश की तहरीर पर पुलिस ने हनी यादव और समीर यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि हनी के साथ अन्य व्यक्ति के रूप में रंगोली उर्फ पंकज सिंह निवासी नगला टुपियन जनपद इटावा का नाम प्रकाश में आया। मंगलवार को हनी यादव को खरगपुर खड़सरिया बॉर्डर के पास से तमंचा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पकडे़ गए आरोपी को पुलिस ने चालान करने के बाद न्यायालय में पेश किया। वहां से आरोपी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें