फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एत्मादपुर में स्कूल की पुरानी बिल्डिंग गिरी

Sun, 07 Aug 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
स्‍कूल भ्‍ावन - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
 पहले से जर्जर परिषदीय स्कूलों के भवनों की बारिश के बाद हालत और खराब हो गई है। शनिवार को प्राथमिक विद्यालय गढ़ी चांदनी, यमुना पार में सुबह 10:50 बजे छत के प्लास्टर का बड़ा हिस्सा गिर पड़ा। एक मिनट पहले ही रसोइया उसमें से निकली थीं। वहीं एत्मादपुर ब्लाक स्थित प्राथमिक विद्यालय, बहरामपुर की पुरानी बिल्डिंग गिर गई। शुक्र था कि आसपास कोई था नहीं।
विज्ञापन

 दो जुलाई को पिनाहट ब्लाक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय, मंसुखपुरा की बाउंड्रीवाल गिरने से पांच वर्षीय बालिका की मौत हो गई थी। उससे एक हफ्ते पूर्व खंदौली ब्लाक स्थित प्राथमिक विद्यालय सराय दयारूपा के नव निर्मित अतिरिक्त कक्ष की दीवार गिरी थी। कई स्कूलों के भवनों की छतें बारिश होने पर टपक रही हैं। भवन विद्यार्थियों के बैठने के लायक नहीं है। बेसिक शिक्षा विभाग भवनों के मरम्मत के लिए बजट नहीं दे रहा है। न ही अब तक जर्जर भवनों को चिह्नित किया गया है।
  गढ़ी चांदनी स्कूल के प्रधानाध्यापक ने शनिवार को प्रभारी बेसिक शिक्षा अधिकारी आलोक श्रीवास्तव को छत का प्लास्टर गिरने की सूचना दी। विद्यालय की दशा से विभाग को 15 दिन पूर्व ही अवगत करा दिया गया था। विद्यार्थियों को पेड़ के नीचे बैठाकर पढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन


पुराने भवन गिराए नहीं जा रहे
आगरा। एत्मादपुर में प्राथमिक विद्यालय, बहरामपुर की जो बिल्डिंग गिरी, उससे जर्जर घेषित किया गया था। बिल्डिंग इस्तेमाल में नहीं थी। इसके बाद भी विभाग ने भवन को गिरवाया नहीं। ऐसे जिले में कई विद्यालय भवन हैं। नए भवन बनने के बाद पुरानों को जर्जर घोषित कर दिया गया है, उन्हें गिरवाया नहीं जा रहा।

पेड़ के नीचे पढ़ेंगे विद्यार्थी
आगरा। प्रभारी बेसिक शिक्षा अधिकारी आलोक कुमार श्रीवास्तव ने शनिवार को फतेहाबाद ब्लाक स्थित प्राथमिक विद्यालय, पतैयापुरा का निरीक्षण। विद्यालय भवन जर्जर होने की शिकायत की गई थी, वास्तव में दशा खराब मिली। प्रधानाध्यापक के निर्देश दिया गया कि वह विद्यार्थियों को पेड़ के नीचे ही बैठाकर पढ़ाएं। विद्यालय भवन वर्ष 2004 में बना था।


बारिश में कर दें छुट्टी
आगरा। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया है कि यदि विद्यालय भवन की हालत ठीक नहीं है और जरूरी लगता है तो वह बारिश होने पर विद्यार्थियों की छुट्टी कर सकते हैं।

सीडीओ ने बनाई जांच टीम
आगरा। पिनाहट के मंसुखपुरा और आसपास के कुछ विद्यालयों के भवन में घटिया स्तर की सामग्री का इस्तेमाल किए जाने की शिकायत की गई है। इसकी जांच के लिए मुख्य विकास अधिकारी नगेंद्र प्रताप ने तीन सदस्यीय टीम बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें