फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पशु चोरों की पिकअप पर पड़ा नंबर बाइक का निकला

Tue, 25 Mar 2025 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर। गांव बझेरा के पास पुलिस ने पशु चोरों की जिस पिकअप को कब्जे में लिया है। उस पर पड़ा नंबर एक बाइक का है। जांच में यह बात सामने आने के बाद पुलिस ने पशु चोरों की तलाश तेज कर दी है। सोमवार को गाड़ी का पट्टा टूटने के बाद पशु चोर भैंस लदी पिकअप छोड़कर भाग गए थे।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह गांव बझेरा के पास से पशु चोर पिकअप में भैंस चोरी कर ले जा रहे थे। इस दौरान अचानक पिकअप का पट्टा टूट गया और पीछे से ग्रामीण भी बदमाशों की घेराबंदी कर रहे थे। ग्रामीणों को पास आता देख पशु चोर गाड़ी छोड़कर भाग गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने पिकअप में लदी भैंस पशु पालकों के सुपुर्द कर दी थीं। पिकअप को कब्जे में लिया था। पुलिस ने जब पिकअप पर डला नंबर जांचा तो पता चला कि नंबर किसी बाइक का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें