चांदनी रात में ताजमहल के दीदार का क्रेज बरकरार है। बुद्ध पूर्णिमा पर और उससे पहले दो दिन नाइटव्यू के दौरान सैलानियों की संख्या बेहतर रही है।
ताजमहल के नाइटव्यू के दौरान आठ बैच में 50-50 सैलानियों को जाने की इजाजत है। शनिवार से चांदनी रात में संगमरमरी ताजमहल को देखने का मौका सैलानियों ने खूब भुनाया।
विदेशी पर्यटकों के मुकाबले भारतीयों में यह क्रेज बढ़ रहा है। रविवार को अवकाश के कारण सभी आठ बैच में 380 पर्यटकों ने ताजमहल को रात में निहारा, जबकि सोमवार को इनकी संख्या 264 रही।