फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कानपुर में गूंजेगा आगरा का नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। आगरा वेटरन्स क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़े चार अनुभवी खिलाड़ियाें का चयन यूपी वेटरन्स क्रिकेट एसोसिएशन की चैलेंजर ट्रॉफी के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 28 और 29 मार्च को कानपुर में आयोजित होगी, जिसमें प्रदेश भर के चयनित खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

आगरा वेटरन्स क्रिकेट एसोसिएशन के चार खिलाड़ियों धीरज शर्मा, जावेद शमीम, कौशल शर्मा और अजय कदम का चयन यूपी वेटरन्स क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित चैलेंजर ट्रॉफी के लिए किया गया है। यह प्रतियोगिता दिवंगत रमा मिश्रा की स्मृति में कानपुर के टीएसएच ग्राउंड पर 28 मार्च को दिन के मैच और 29 मार्च को डे-नाइट फाइनल के साथ खेली जाएगी। चयनित खिलाड़ियों को 27 मार्च की शाम तक कानपुर स्थित होटल गगन प्लाजा में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। इस प्रतियोगिता में प्रदेश की चार टीमें हिस्सा लेंगी, जिसमें आगरा के इन खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। ये सभी खिलाड़ी लंबे समय से आगरा में वेटरन्स क्रिकेट खेल रहे हैं और कई टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। अब प्रदेश स्तर की इस प्रतियोगिता में चयन होने से खिलाड़ियों के साथ-साथ शहर के क्रिकेट जगत में भी खुशी का माहौल है। आगरा वेटरन्स क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़े खिलाड़ियों का कहना है कि वे प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन कर आगरा का नाम रोशन करने का पूरा प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें