फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः फिरोजाबाद में किशोर की हत्या कर शव लेकर फरार हो गया आरोपी सिपाही, तलाश में जुटी पुलिस

Sun, 29 Apr 2018 05:02 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद/सिरसागंज
विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज के अरांव में शादी समारोह के दौरान डीजे पर डांस को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान फरूर्खाबाद में तैनात सिपाही ने डीजे पर ही गोली मार कर किशोर की हत्या कर दी। 
विज्ञापन


इतना ही नहीं उसकी मौत के बाद आरोपी अपने एक दोस्त की मदद से उसका शव को लेकर फरार हो गया है। वहीं पुलिस आरोपी और किशोर के शव की तलाश कर रही है। 

पिता की तहरीर पर महेंद्र सिंह व उसके दोस्त प्रयांश नरायण मिश्रा उर्फ करू सहित दो अन्य के खिलाफ अभियोग दर्ज कर लिया है महेंद्र फर्रुखाबाद में सिपाही तथा दोस्त शिक्षक के पद पर तैनात है। 

थाना सिरसागंज अरांव निवासी सुग्रीव बघेल की बेटी प्रीती की शादी थी। बारात थाना फरिहा के गांव नंदपुर से आई थी। रात्रि करीब साढ़े नौ बजे डीजे पर डांस चल रहा था। 

संजीव बघेल ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि सुग्रीव के घर के बाहर लगे डीजे पर उनका बेटा मानिकचंद्र उर्फ मानव बघेल (12) व मेरे ताऊ का लड़का महेंद्र पुत्र विद्याराम  बघेल सहित काफी लोग डांस कर रहे थे। 

इसी दौरान मेरे बेटे का पैर महेंद्र के पैर पर पड़ गया। महेंद्र ने मानव को थप्पड़ मार दिया। इसका मानव ने विरोध किया तो महेंद्र ने तमंचा निकालकर उसके ऊपर फायरिंग कर दी। इसके कारण बेटे की मौके पर मौत हो गई। 

पुलिस ने दी दबिश्ा

बेटे की मौत के बाद शव को उठाकर (महेंद्र) एवं उसका दोस्त अरांव निवासी अप्रयांश नरायण मिश्रा पुत्र रवींद्र नरायन मिश्रा सहित दो अन्य लोगों के साथ भाग गए।

वहीं सूचना मिलते ही एसएसआई सिरसागंज फूल सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। प्रभारी एसएचओ सिरसागंज फूल सिंह ने बताया महेंद्र बघेल पुलिस में सिपाही के पद पर फर्रूखाबाद में तैनात है। 

जबकि उसका दोस्त प्रियांशनरायन मिश्रा उर्फ करू शिक्षक है। दोनों के खिलाफ अभियोग दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। 
विज्ञापन

शव की तलाश में जुटी रही पुलिस

अरांव में 12 वर्षीय बालक की हत्या करने के बाद उसके शव को लेकर गायब होने से पुलिस हैरान है। थाना पुलिस ने पीड़ित पिता संजय बघेल एवं बच्चन लाल बघेल से भी पूछताछ की संभावित स्थानों पर दबिश दी। 

लेकिन उसका तो कहीं कोई पता नहीं चल सका।बताते हैं कि आरोपियों के घर में ताला लटके हुए हैं। डीजे पर डांस के दौरान फायरिंग में संजय बघेल के 12 वर्षीय बेटे मानिकचंद्र उर्फ मानव की मौत होने के बाद तो शादी की खुशियां काफूर हो गई।

क्योंकि संजय बघेल सुग्रीव का चचेरा भाई है। इसके कारण सुग्रीव की बेटी प्रीति की बारात आने के बाद अधिकांश बाराती रात्रि को वापस चले गए। घर पर दुल्हा के आते ही शादी की रश्में को पूरा करने के साथ तड़के पांच बजे बेटी विदा कर दी गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें