फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नगर निगम 350 होलिका दहन स्थलों पर रंगोली बनाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। रंगों का पर्व इस बार 2 से 4 मार्च के बीच मनाया जाएगा। 2 मार्च को होलिका दहन और 4 मार्च को होली खेली जाएगी। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने संबंधित अधिकारियों को होली पर सड़क, सीवर, पानी और सफाई की व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार ने बताया कि शहर में करीब 350 स्थानों पर होलिका दहन होगा, जहां बड़ी संख्या में लोग एकत्रित होते हैं। इसे देखते हुए सफाई, प्रकाश, पेयजल और मार्ग व्यवस्था के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। सभी होलिका दहन स्थलों और उनसे जुड़े संपर्क मार्गों पर सुबह व शाम सफाई सुनिश्चित की जाएगी। कूड़े का तत्काल उठान कर उसे निर्धारित स्थान पर भेजा जाएगा। होलिका दहन स्थलों पर रंगोली भी बनवाई जाएगी। दहन में प्लास्टिक, थर्माकोल या अन्य प्रदूषणकारी सामग्री का प्रयोग न होना भी रोका जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी मंदिरों के आसपास फॉगिंग कराई जाएगी। होली से पहले सड़कों को भी गड्ढा मुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें