फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गायों को सर्दी से बचाने के लिए नगर निगम लगवा रहा तिरपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। नगर निगम ने गोशालाओं में रहने वाले गोवंश को शीतलहर से बचाने के लिए तिरपाल लगाना शुरू कर दिया है। निगम प्रशासन ने सभी संचालकों को गायों की सुरक्षा, गर्माहट और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आवश्यक इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


निगम गोशालाओं में तिरपाल लगाने, खुले हिस्सों को ढकने और ठंडी हवाओं से बचाव की समुचित व्यवस्था करवा रहा है। नरायच स्थित गोशाला में तिरपाल लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। अन्य गोशालाओं में भी कराया जा रहा है।
साथ ही गायों के पोषण के लिए अजवायन, गुड़ और मेथी मिश्रित चारा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इससे पशुओं को अतिरिक्त ऊर्जा मिल सकेगी। पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि सर्दी के मौसम में गायों को अतिरिक्त देखभाल की जरूरत होती है। नियमित स्वास्थ्य परीक्षण भी कराए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें