फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नगर निगम ने अवैध निर्माण हटाने के लिए दिया दो दिन का अल्टीमेटम

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। नगर निगम ने लोहा मंडी क्षेत्र के जटपुरा मोहल्ले में अवैध निर्माण और अतिक्रमण कर नालियों और सार्वजनिक भूमि पर बने निर्माणों पर लाल निशान लगा दिए हैं।
विज्ञापन

साथ ही सभी अतिक्रमण करने वालों को खुद ही निर्माण तोड़ने के लिए दो दिन का अल्टीमेटम दिया है। इसके बाद निगम बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण ध्वस्त कराएगा। दरअसल, जटपुरा मोहल्ले में सड़क और नालियों के निर्माण की तैयारी के बीच अवैध कब्जों के बाधा बनने की बात सामने आई। नगर आयुक्त के निर्देश पर अवैध निर्माण चिह्नित कर लाल निशान लगा दिए गए। निगम अधिकारियों का कहना है कि निर्धारित समय सीमा के बाद किसी भी प्रकार की ढील नहीं दी जाएगी। अतिक्रमण हटने के बाद सड़क और नालियों का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराया जाएगा, जिससे इलाके को साफ-सुथरा और जलभराव मुक्त बनाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें