फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तरणताल में पहले दिन ही मोटर खराब, लगा रहा ताला

Sun, 03 May 2026 02:54 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
एकलव्य स्टेडियम में तरणताल
विज्ञापन
आगरा। एकलव्य स्टेडियम में शनिवार को तरणताल का संचालन शुरू नहीं हो सका। इसे शुरू करने की घोषणा पहले से की गई थी। गेट पर ताला लगा होने से खिलाड़ियों और अभिभावकों को निराशा हाथ लगी।
विज्ञापन

तरणताल में पानी भरने की प्रक्रिया के दौरान उपयोग में लाई जा रही मोटर अचानक खराब हो गई। इससे पूल में पानी भरने का काम अधूरा रह गया और उद्घाटन टालना पड़ा। खराब मोटर को मरम्मत के लिए भेज दिया गया है, जिसके चलते अब संचालन में कुछ दिनों की देरी तय मानी जा रही है। वहीं इस मामले में जब क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा से बात की गई तो उन्होंने मोटर खराबी और देरी को लेकर स्पष्ट कुछ भी बताने से परहेज किया। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि इस तरह की देरी होना स्वाभाविक है।
हो रहे रजिस्ट्रेशन
तरणताल के लिए अब तक कुल 14 पंजीकरण हुए हैं, जिनमें 6 बालिकाएं और 8 बालक शामिल हैं। महिला और पुरुष वर्ग को भी इसी में जोड़ा गया है। विभाग के अनुसार, रजिस्ट्रेशन की कोई अंतिम तिथि तय नहीं है। क्षमता पूरी होने पर ही इसे बंद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें