फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तीसरी बार सत्ता से बाहर होकर बिगड़ गई है विपक्ष की मनोदशा

Sat, 14 Sep 2024 10:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शनिवार को मैनपुरी पहुंचे पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने अखिलेश यादव और राहुल गांधी पर निशाना साधा। कहा कि तीसरी बार सत्ता से बाहर होकर विपक्ष की मनोदशा बिगड़ गई है। वे कुछ भी ऊल जुलूल बातें कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ईश्वर उन्हें सदबुद्धि दे, ताकि लोकतंत्र की मर्यादाएं बनी रहीं और लोकतंत्र की रक्षा हो सके।
विज्ञापन


ये बात उन्होंने अखिलेश यादव द्वारा मठाधीश और माफिया में ज्यादा अंतर नहीं वाले बयान पर कहीं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी विदेश में बैठकर बचकानी बातें कर रहे हैं। देश विरोधी और पृथक राष्ट्र बनाने की मांग करने वालों के साथ बैठ कर के वहां देश के खिलाफ बात कर रहे हैं। वहीं उत्तर प्रदेश में बेबुनियाद बातें, अपराधियों को संरक्षण देने की बातें अखिलेश यादव कर रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि जैसे कि गिरोह के सरगना वही हों। चाहे अयोध्या की घटना हो कन्नौज की घटना हो या फिर सुल्तानपुर की। इन घटनाओं पर जिस तरह की बतें और ट्वीट अखिलेश यादव के आ रहे हैं, उसे कोई भी स्वीकार नहीं करेगा।
ज्ञानवाली के सवाल पर पर्यटन मंत्री ने कहा कि सभी जानते हैं कि सच क्या है। वास्तविक स्थितियों को नजर अंदाज नहीं किया जा सकता है। क्योंकि मामला न्यायालय में है तो सरकार इंतजार कर रही है कि न्यायालय का जो भी फैसला आएगा उसका सम्मान होगा। उन्होंने कहा कि दूसरा पक्ष भी जानता है मंदिर तोड़कर मस्जिद बनाने का काम हुआ है यह सारे लोगों के संज्ञान में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें