बाह: जैतपुर ब्लॉक में जनसेवा शिविर में शामिल हुई बाह की विधायक पक्षालिका सिंह
बाह। सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को जैतपुर ब्लॉक में जनसेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का निरीक्षण करने पहुंची बाह की विधायक पक्षालिका सिंह ने 15 विभागों के प्रतिनिधियों को जन समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि पेंशन, आवास, शौचालय के पात्र लाभार्थी वंचित नहीं रहने चाहिए। ग्रामीण किसानों की समस्याओं का प्रत्येक पटल पर समाधान होना चाहिए। उन्होंने जनसेवा शिविर पर भाजपाइयों को नजर रखने एवं गांव के आखिरी व्यक्ति को केंद्र और प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजना का लाभ दिलाने में जुटने का आह्वान किया। इस दौरान तहसीलदार संपूर्ण कुलश्रेष्ठ, बीडीओ नीरज तिवारी, मंडल अध्यक्ष रविंद्र सिंह भदौरिया, उदयभान सिंह प्रधान, सोनू प्रधान, काली सिंह प्रधान, लालू तोमर प्रधान, भूपेन्द्र सिंह भदौरिया आदि रहे।