फतेहपुरसीकरी। मंडी मिर्जा खां के समीप से दिसंबर में बाइक और मोबाइल फोन की लूट मामले के आरोपी निक्की उर्फ बग्गा को पुलिस ने दूरा मोड़ से गिरफ्तार कर लिया है। लूटी गई बाइक भी आरोपी से बरामद कर ली गई है।
पुलिस के मुताबिक 24 दिसंबर को मंडी मिर्जा खां निवासी विष्णु की बाइक और मोबाइल फोन बदमाशों ने लूट लिया था। इस लूटकांड के आरोपी निक्की उर्फ बग्गा की तलाश में पुलिस लगी थी। बुधवार को भरतपुर की ओर से उसके आने की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दूरा मोड़ से पकड़ा। एसओ श्रुति श्रीवास्तव ने बताया कि लूटी गई बाइक भी आरोपी से बरामद की गई है। पूछताछ में आरोपी ने पाली रोड स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान में चोरी करना बताया है। आरोपी के खिलाफ थाना फतेहपुरसीकरी में चार, अछनेरा में चार, थाना कागारौल में एक मुकदमा पंजीकृत हैं।