फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 75 फीट की ऊंचाई पर दौड़ेगी आगरा मेट्रो, शाहदरा पर बनेगा सबसे ऊंचा ट्रैक; कार्य हुआ शुरू

Mon, 20 Apr 2026 02:39 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर में शाहदरा फ्लाईओवर पर 23 मीटर ऊंचाई पर एलिवेटेड ट्रैक बनाया जाएगा, जो शहर का सबसे ऊंचा ट्रैक होगा। यूपीएमआरसी ने डिजाइन तैयार कर सर्वे पूरा कर लिया है, पहले चरण का संचालन दिसंबर तक शुरू होने की उम्मीद है।
 
विज्ञापन
भगवान टॉकीज चौराहा पर बन रहा मेट्रो का एलिवेटेड ट्रैक। अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल काॅर्पोरेशन (यूपीएमआरसी) की टीम भगवान टॉकीज और शाहदरा फ्लाईओवर का सर्वे कर रही है। इनके ऊपर से ही एलिवेटेड ट्रैक गुजारा जाएगा। शाहदरा फ्लाईओवर पर ट्रैक की ऊंचाई 23 मीटर तक होगी। इसकी डिजाइन भी बन गई है।
विज्ञापन

यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बन रहा है। इसमें एमजी रोड पर भगवान टॉकीज चौराहा से ट्रैक काे मोड़ा जाएगा। यहां पर हाईवे है, ऐसे में ट्रैक को इसके ऊपर से गुजारा जाएगा। यहां के ट्रैक की ऊंचाई 16-17 मीटर होगी, सामान्य ट्रैक की ऊंचाई 10-11 मीटर तक है। शाहदरा फ्लाईओवर के ऊपर से भी ट्रैक कालिंदी विहार तक पहुंचेगा। यहां ट्रैक की ऊंचाई 23 मीटर तक होगी।
विज्ञापन

ऐसे में दोनों दोनों कॉरिडोर में शाहदरा पर सबसे ऊंचा ट्रैक होगा। इसके लिए एनएचएआई और यूपीएमआरसी की तकनीकी टीम ने सर्वे कर लिया है। इसकी डिजाइन बनने के बाद ट्रैक का काम शुरू किया गया है। इस कॉरिडोर को दो चरणों में पूरा किया जा रहा है। पहले चरण में आगरा कैंट से आगरा कॉलेज तक काम होगा। ये दिसंबर में संचालित हो जाएगा। आगरा कॉलेज से कालिंदी विहार तक दूसरे चरण में ट्रैक बनेगा। यह चरण अगले साल मार्च में शुरू होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें